निर्माता राजू भारती, कलाकार प्रेम धिराल व शक्ति वीर धिराल की हिंदी फ़िल्म "बेरा-एक अघोरी " का भव्य म्युज़िक लॉन्च।



मुंबई:- फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी धिराल एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स फ़िल्म "बेरा - एक अघोरी" का म्युज़िक लांच मुम्बई के सिन सिटी में भव्य रूप से किया गया, जहां फ़िल्म के निर्माता राजू भारती, मुख्य कलाकार संगीतकार प्रेम शक्ति सहित पूरी टीम मौजूद थी। इस हिंदी फिल्म में शक्ति वीर धिराल और प्रेम धिराल ने मुख्य भूमिकाओं को निभाया है। फ़िल्म के गाने नक्काश अज़ीज़, शाहिद माल्या और वैशाली माड़े ने गाए हैं।यहां फ़िल्म के गाने दिखाए गए जिसे सभी ने पसन्द किए। फ़िल्म के निर्माता राजू भारती ने बताया कि यह फ़िल्म बहुत जल्द रिलीज होगी । यह फ़िल्म पूरे महाराष्ट्र सहित ऑल इंडिया में रिलीज की जाएगी।फ़िल्म मे मुख्य भूमिका निभा रहे शक्ति वीर धिराल ने बताया कि फ़िल्म "बेरा एक अघोरी" एक हॉरर सिनेमा है जिसमें एंटरटेनमेंट का पूरा मसाला मौजूद है। डर, रोमांस, रोमांच के साथ फ़िल्म में अच्छा म्युज़िक भी है। इसमें दो डांसिंग सांग हैं। और एक रोमांटिक गीत है । गीतों को नक्काश अज़ीज़, साहिद माल्या वैशाली माड़े फ़िल्म में अपनी मधुर आवाज दी है।वर्सटाइल एक्टर प्रेम धिराल ने कहा कि बेरा की कहानी और इसका प्रेजेंटेशन कमाल का है जो दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगी। हमारी फ़िल्म में तीन गाने हैं। एक आइटम नम्बर है, एक डांस वाला सांग है और एक रोमांटिक गीत को शाहिद माल्या ने गाकर और भी रोमांटिक बना दिया है। जो भी यह गीत सुनेगा वह अपने कॉलेज के दिनों को, अपनी प्रेमिका को याद करेगा।
वहीं सिंगर शाहिद माल्या ने प्रेम-शक्ति को धन्यवाद कहते हुए बताया कि उन्होंने मुझे इस फ़िल्म में इतना प्यारा गीत गाने का मौका दिया, इसके लिए शुक्रिया। फ़िल्म बेरा एक अघोरी की कहानी कुछ अलग ही है। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट यूनिक है। मुझे उम्मीद है फ़िल्म के गाने और फ़िल्म भी हिट होगी।म्युज़िक लांच पर स्पेशल गेस्ट्स के रूप में कई हस्तियां शामिल हुई थीं जिनमें आई ए वी एरा फिल्म्स के सीईओ अशोक प्रसाद अभिषेक, ऑडियो लैब के मैनेजिंग डिरेक्टर सतीश पुजारी, निर्माता- निर्देशक कुलदीप मल्होत्रा, युवा नेता व प्रोड्यूसर करण सिंह प्रिंस, निर्माता सोनू प्रेजेंटेशन कमाल का है जो दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगी। हमारी फ़िल्म में तीन गाने हैं। एक आइटम नम्बर है, एक डांस वाला सांग है और एक रोमांटिक गीत को शाहिद माल्या ने गाकर और भी रोमांटिक बना दिया है। जो भी यह गीत सुनेगा वह अपने कॉलेज के दिनों को, अपनी प्रेमिका को याद करेगा।वहीं सिंगर शाहिद माल्या ने प्रेम-शक्ति को धन्यवाद कहते हुए बताया कि उन्होंने मुझे इस फ़िल्म में इतना प्यारा गीत गाने का मौका दिया, इसके लिए शुक्रिया। फ़िल्म बेरा एक अघोरी की कहानी कुछ अलग ही है। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट यूनिक है। मुझे उम्मीद फ़िल्म के गाने और फ़िल्म भी हिट होगी।म्युज़िक लांच पर स्पेशल गेस्ट्स के रूप में कई हस्तियां शामिल हुई थीं जिनमें आई ए वी एरा फिल्म्स के सीईओ अशोक प्रसाद अभिषेक, ऑडियो लैब के मैनेजिंग डिरेक्टर सतीश पुजारी, निर्माता- निर्देशक कुलदीप मल्होत्रा, युवा नेता व प्रोड्यूसर करण सिंह प्रिंस, निर्माता सोनू कुंतल, सिंगर सोनाली मिश्रा, एडवोकेट राज शुक्ला, निर्देशक लालबाबू पंडित, कॉमेडियन के के गोस्वामी का नाम उल्लेखनीय है। जबकि फ़िल्म की प्रचार प्रसार पब्लिस मीडिया टीम कर रही है। वर्सटाइल एक्टर के के गोस्वामी ने फ़िल्म बेरा एक अघोरी की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post